रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्रकृति को बचाना है तो पौधारोपण ही सहारा

गभाना। सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में गुरुवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने पौधारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि हम सभी को बेहतर कल के लिए आज एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा करनी चाहिए, जिससे हमारा पर्यावरण भी संतुलित रहे और हम सभी स्वस्थ्य रहे। आज विश्व स्तर पर बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण पर काबू पाने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए तथा अपने बच्चों की तरह देखभाल करनी चाहिए। तभी जाकर पर्यावरण के प्रति हम अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है। उन्होंने कहा कि सभी प्रजातियों के पेड़ किसी न किसी रूप में मनुष्य के लिए लाभकारी है। किसी से इमारती लकड़ी मिलती है तो किसी से फर्नीचर तो कोई पेड़ हमें छाया देता है तो कई फल व जीवन दायिनी औषधिया देते है। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने फलदार व छायादार पौधे रोपित किए। इस मौके पर पूजा सिंह, संतोष कुमार, केंद्रपाल सिंह, निशा सिंह, मुनेश कुमार, अवधेश कुमार,भावना चौहान, रेनू सिंह, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, अनिल कुमार, संजीव शर्मा, निशा जाखड़, अजय प्रताप सिंह, गजेंद्र शर्मा, करन कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!