रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विद्युत कटौती को लेकर किसानों में रोष, भाकियू ने किया बिजलीघर का घेराव

चंडौस। क्षेत्र में इन दिनों हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रिय किसान एकत्रित होकर बिजलीघर पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने बिजलीघर का घेराब करते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में उन्होंने दो दिन में विद्युत आपूर्ति में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए जेई को ज्ञापन सौंपा।

भाकियू भानू गुट के जिला उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों गांवों के किसान एकत्रित होकर चंडौस बिजलीघर पर पहुंच गए और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। किसानों का आरोप था कि इन दिनों खेतों में धान, बाजरा आदि फसलों में सिंचाई का काम जोरों पर चल रहा है, लेकिन विभाग की ओर से नलकूपों के लिए महज दो-तीन घंटे ट्रिपिंग के साथ आपूर्ति मिल रही है। जिससे फसलें सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है, कई बार उच्चाधिकारियों से आपूर्ति में सुधार की मांग की जा चुकी है, बाबजूद कोई भी समाधान नहीं किया जा रहा है। मानवेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू प्रधान ने आरोप लगाया कि बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी किसानों की लाइन जोड़ने व काटने के नाम रुपयों की मांग करते हैं। बिना रुपये लिए कर्मचारी कोई भी काम करने को राजी नहीं होते हैं। उन्होंने ऐसे संविदाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजलीघर हटाने की मांग की। किसानों ने कहा कि यदि दो दिन के अंदर यदि आपूर्ति में सुधार न किया तो वह उग्र आंदोलन व अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को वाध्य होंगे।इस दौरान भाकियू के पदाधिकारियों व क्षेत्रिय किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जेई दीपक चौधरी को सौंपा। इस दौरान मुनेश कुमार, गौरीश, भूरा सिंह, तेजवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, गवेंद्र सिंह, योगेश कुमार, सुभाष सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!