रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ढाबा व पंक्चर की दुकान से की चोरी

इगलास। कस्बा के समीपवर्ती गांव टीकापुर के सामने अलीगढ़ मार्ग पर बंद ढ़ाबा, पंक्चर की दुकान व घेर से चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कस्बा निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट का गांव टीकापुर के सामने नहर के पास खेत है। उन्होंने खेत को गांव बादामपुर निवासी राम खिलाड़ी को पट्टे पर दे रखा है। खेत पर ही घर बना हुआ है। इसके आगे बंद ढ़ाबा व शरीफ निवासी शिवपुरी की टायर पंक्चर की दुकान है। शुक्रवार की रात्रि चोर घेर का ताला तोड़कर पांच बोरा गेहूं, रसोई गैस सिलेंडर, बैटरी, सोलर पैनल, टायर पंचर की दुकान से ओल्टीनेटर, चार टायर, बोल्ट ओपन मशीन आदि सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ितों को शनिवार की सुबह हुई। पीड़ितों ने पुलिस कंट्रोल रुम को घटना की सूचना दी है। पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी जुटाने के साथ सक्ष्य एकत्रित किए हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!