रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाकियू ने उठाई किसानों की समस्याएं

इगलास। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को हल करने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि को संबोधित ज्ञापन सौंपा।जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य की निश्चितता, कृषि कर्ज की समस्या, फसल बीमा योजना की कमी पर जोर दिया गया। भाकियू नेताओं ने स्पष्ट किया कि किसानों को उचित मुआवजा और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। कृषि संबंधी नीतियों में सुधार किया जाए ताकि किसानों को अपनी फसल को बेचने में अधिक स्वतंत्रता मिले और उन्हें लागत मूल्य की भरपाई हो सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री 10 वर्षों से सिर्फ अपने मन की बात कहते आ रहे हैं, उन्हें किसान नेताओं के मन की बात भी सुननी चाहिए। समस्याओं के संबंध में ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। अध्यक्षता गिर्राज स्वामी व संचालन चंद्रपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, विक्रम सिंह, तेजवीर सिंह, मान सिंह, लोकेंद्र सिंह, सुग्रीव सिंह, सुखवीर सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!