रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अधिवक्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

गभाना। तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को अधिवक्ताओं ने बांग्लादेश में तख्ता पलट होने के बाद कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में राष्ट्रपति से मामले को गंभीरता से लेते हुए वहां के हिंदुओं की सुरक्षा कराने की मांग की है।

तहसील दि वार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सारस्वत व युवा राजस्व वार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बांग्लादेश के विरूद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि बांग्लादेश में इन दिनों हिंदुओं को निशाना बनाकर उन पर अत्याचार किया जा रहा है, उनके घरो में लूटपाट करने के साथ ही उनकी हत्या की जा रही है। मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही है। हिंदुओं के दुकान-मकानों को आग के हवाले किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को सख्त कदम उठाए जाने की मांग की है। इस दौरान अरूण कुमार सिंह, विनेश कुमार सिंह, सुधींद्र प्रताप सिंह, हिम्मत सिंह, प्रवीण कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, सुरेश चंद्र सारस्वत, उमाशंकर सारस्वत, देशवीर सिंह, अर्पित शर्मा, विनय शर्मा, चित्रवीर सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, शीलू सिंह, सतीश शर्मा, प्रेमपाल सिंह, आशीष सारस्वत, गंगा शरण शर्मा, छोटे लाल दिवाकर, राजपाल सिंह बाैली, बिन्ना सिंह, अरबिंद सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!