रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र के स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई हरियाली तीज

गभाना। कस्बा समेत क्षेत्रभर के स्कूलों में बुधवार को हरियाली तीज पर्व धूमाधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया वहीं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

कस्बा के केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने मां सरस्वती के छविचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। विद्यालय में हुई मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। यहां पर सुनीता देवी, रजनी शर्मा, उर्मिला सिंह, गीतांजलि, रूबी सिंह, अंजली, हरिपाल सिंह, राजीव शर्मा, जितेंद्र सिंह, करन माहौर आदि मौजूद रहे। सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में भी तीज महोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने तीज महोत्सव पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जानकारी दी। यहां पर हुई मेंहदी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में तमन्ना प्रथम, साक्षी द्वितीय व संध्या तृतीय तथा सीनियर वर्ग में निमिशा, शिवानी प्रथम, पल्लवी, शालिनी द्वितीय, मुस्कान, कोमल व रश्मि तृतीय स्थान पर रहीं। जिन्हें प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां पूजा सिंह, संतोष कुमार, केंद्रपाल सिंह, निशा सिंह, मुनेश कुमार, अवधेश कुमार,भावना चौहान, रेनू सिंह ,जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार,अनिल कुमार, संजीव शर्मा, निशा जाखड़ ,अजय प्रताप सिंह, गजेंद्र शर्मा, करन कुमार आदि मौजूद रहे।

वहीं महिलाओं ने घरों में व्यंजन तैयार किए और गौरी मैय्या की पूजा -अर्चना की। इस मौके पर महिलाओं ने हाथों में मेंहदी लगाने के साथ ही हरे रंग के परिधान पहने और सोलह श्रृंगार भी किए। कुछ महिलाओं ने पुरानी परंपरा के अनुरुपबागों में जाकर झूला डाले और सावन गीतों के अलावा मल्हारें भी गाई जिससे माहौल सावन के रंगों से रंगा हुआ नजर आया। शाम के वक्त कस्बे में पुरानी पुलिस चौकी के पास गत वर्षो की भांति पारंपरिक तरीके से मेला लगा। जहां महिलाओं व बच्चों ने सजे हुए खेल-तमाशों के अलावा खान-पान की चीजों की दुकानों पर खरीददारी कर मेले का जमकर आनंद उठाया।

विज्ञापन

error: Content is protected !!