रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने अभियान चलाकर हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

इगलास। कस्बा में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए रविवार को अभियान चलाते हुए सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा कर रखे अवैध अतिक्रमण को हटवाया। जिससे अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने संदेश दिया कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को समझाया गया कि वे अपने सामान को निर्धारित जगहों पर ही रखें, ताकि सड़क सुरक्षित और सुचारू रूप से चल सकें। पुलिस ने दुकानदारों को अपील की गई कि वह ग्राहकों के वाहनों को दुकान के सामने सड़क पर खड़ा न होने दें। पुलिस की इस कार्रवाई से भविष्य में अतिक्रमण की समस्या कम होने की उम्मीद हैं। वहीं, पुलिस के जाने के बाद पुन: बोर्ड व सामान सड़क किनारे ही रखा नजर आने लगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!