रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पौधे रोपकर दी तुलसीदास व खुदीराम को श्रद्धांजलि

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वावधान में गांव तोछीगढ़ में देश की आजादी के लिए 19 वर्ष की अल्पायु में फांसी के फंदे को चूमने वाले क्रांतिकारी खुदीराम बोस के बलिदान दिवस व प्रतिष्ठित धार्मिक महाकाव्य श्री रामचरितमानस के रचनाकार व भारतीय संस्कृति के अमर गायक गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए फलदार पौधे रोपे गए। अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि वृक्ष, बलिदानी व साहित्यकार तीनों ही इस धरा की अमूल्य निधि एवं धरोहर हैं। वृक्षों से इस पावन धरा को अलंकृत करते हुए देश की बलिबेदी पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों की स्मृतियों को सहेजकर रखना हर मानव का दायित्व है। उन्होंने कहा कि खुदीराम बोस की फांसी के बाद बंगाल में क्रांति की ज्वाला तीव्रता से भड़क उठी थी। पूरा देश आज भी उनके संघर्षमय क्रांतिकारी जीवन को नमन करता है। इस अवसर पर सोनू, प्रवीन, सलमान, गौरव, सूरज, साधना आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!