दस लक्षण सभी प्राणियों की आत्मसाधना का है पर्व
इगलास। जैन अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त मंगलायतन विश्वविद्यालय में जैन धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखने वाला दस लक्षण महापर्व धूमधाम से आरंभ हुआ। पर्व के पहले दिन विश्वविद्यालय स्थिति जैन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
जैन विद्यार्थियों द्वारा अभिषेक, पूजन व विधान किया गया। जिसमें जैन धर्म के साथ ही अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रो. सिद्धार्थ जैन ने बताया कि दस लक्षण महापर्व सभी प्राणियों की आत्मा साधना का पर्व है। जिसमें उत्तम क्षमा, आत्मशुद्धि और नैतिकता के दस प्रमुख गुणों को आत्मसात किया जाता है। कार्यक्रम के आयोजन पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा दस लक्षण महापर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है। यह पर्व 10 दिन तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा। कार्यक्रम के आयोजन में कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत का सहयोग रहा। इस अवसर पर उत्कर्ष, रोहित, अंशिका, निवेश, अर्पित, प्रतिज्ञा, दिव्यांशी आदि थे।