रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाडी पोस्चर बनाए रखने में फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह होती है अहम

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया। आयोजन इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस और पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट आफ वोकेशनल एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिसका उद्देश्य फिजियोथेरेपिस्ट के महत्वपूर्ण योगदान और फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।

प्रो. आरके शर्मा ने कहा कि फिजियोथेरेपी आधुनिक स्वास्थ्य सेवा की आधारशिला है। मुख्य अतिथि डा. कोपल पजनी ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में फिट रहने के लिए जिम व व्यायाम लोकप्रिय हो गए हैं, लेकिन बिना उचित सलाह के इन्हें करने से दिक्कतें होती हैं। सही बाडी पोस्चर बनाए रखने में फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह बड़ी अहम होती है। उन्होंने पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न व्यायाम का अभ्यास कराया। प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आप यहां सीखने आए हैं, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। क्विज प्रतियोगिता में प्रगति, ज्योति, निधि व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दीक्षा व मोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने नाट्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समन्वयक मीनाक्षी बिष्ट व डा. धीरेंद्र सिंह रहे। आभार व्यक्त डा. अल्का सिंह व संचालन डा. नेहा रानी ने किया। इस अवसर पर डा. मनोज शर्मा, डा. सैयद राशिद अंद्राबी, डा. रोबिन वर्मा, डा. अन्नपूर्णा, डा. शशांक, शालिनी सिंह, सलोनी सिंह, साक्षी आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!