रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मिशन शिक्षण संवाद ने 101 शिक्षक किए सम्मानित

इगलास। मिशन शिक्षण संवाद टीम द्वारा जनपद स्तरीय आनलाइन शैक्षिक संगोष्ठी व शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी सम्मानित शिक्षकों को आमंत्रित किया गया। 101 शिक्षकों को प्रमाण पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया ।

मुख्य अतिथि बीएसए डा. राकेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि संस्थापक विमल कुमार रहे। जिला संयोजक यतेंद्र सिंघल ने अतिथियों का स्वागत किया। बीएसए ने कहा कि उनका कार्य बिना शिक्षकों के सहयोग के संभव नहीं है। मिशन शिक्षण संवाद ने प्रदेश नया करने के लिए कदम बढ़ाया है। संस्थापक ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिशन के कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। संचालन प्रिया शर्मा व हेमलता गुप्ता ने किया। वेबिनार में सुरेंद्र शर्मा, यतीश वार्ष्णेय, मूलचंद, कविता गुप्ता, मीना गुप्ता, दीक्षा सिंह, भूषण कुमारी, प्रियंका अग्रवाल, गीतिका, बृजेश सिंह, आमिर मुस्तफा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!