गभाना में देवछठ पर लगा बायगीरों का अखाड़ा
-तंत्र-मंत्र विद्या से किया कंठमाला व विषमैल का उपचार
गभाना। नगर के वनखंडनी देवी मंदिर आश्रम पर देवछठ पर्व के मौके पर पिछले वर्षो की भांति इस बार भी सोमवार को तांत्रिक एवं बायगीरों का अखाड़ा लगा। जिसमें दूर-दराज से आए सैंकड़ों कंठमाला, विषमैल के अलावा भूत-प्रेत बाधा से ग्रसित मरीजों का तंत्र-मंत्र विद्या एवं थाली बजाकर उपचार किया गया। दो दिन तक चलने वाले इस अखाड़े में बड़ी संख्या में मरीजों के अलावा तमाशबीन लोग पहुंचे थे। आज मंगलवार को भी अखाड़ा लगेगा तथा प्रसाद वितरण के बाद समापन होगा। बता दें कि वर्षो से यहां इस प्रकार का आयोजन होता आया है जिसमें बड़ी संख्या में मरीज अपने उपचार को उमड़ते हैं।
आयोजन में प्रमुख रूप से अखाड़े के महीपाल सिंह, वीरपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, महेश चंद्र, नरसिंह भगत, अमित सिंह, अर्जुन सिंह, राजपाल भगत, विपिन सिंह, ललित भगत, भोला, कन्हैया, हरपाल, पवन सिंह, विनोद बागी, भूरा सिंह, रामगोपाल सिंह, उदयवीर सिंह, गजेंद्र, पप्पू पंडा, सचिन, नरेंद्र वजावेल के भूरा अखाड़ा का सहयोग रहा।