रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर गूंजी मंगल बधाई

इगलास। कस्बा के सराय बाजार सोमवार वाली पैंठ मैदान स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर पर ब्रजराज दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर को भव्य तरीक से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने उत्साह व भक्तिभाव के साथ दाऊजी महाराज व रेवती मैया के दर्शन किए। इस दौरान मंगल बधाई व पद गायन किए गए। प्रसाद वितरण भी किया गया। वहीं, कस्बा बेसवां के प्राचीन श्री दाऊजी महाराज मंदिर पर सोमवार को बलदेव छठ महोत्सव मनाया गया। महोत्सव को लेकर मंदिर को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। महंत कृष्ण मुरारी सारस्वत ने बताया कि महोत्सव के तहत बृजराज बलदाऊ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहा। भक्त एकटक दाऊबाबा को निहारते रहे। दाऊ बाबा व रेवती मैया का पंचामृत से अभिषेक किया गया। नई पोशाक धारण कराई गई। भव्य श्रृंगार करके महाआरती हुई। दूसरे दाऊजी मंदिर पर भक्तों को माखन मिश्री का भोग वितरण किया गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!