रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने गांजे के साथ एक युवक को पकड़ा, भेजा जेल 

इगलास। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर कुड़िहा से एक युवक को अवैध गांजे के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि बहादुरपुर चौकी प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर कुड़िहा से कस्बा इगलास के मोहल्ला चामड़ गेट निवासी एदल पुत्र राधेश्याम को दबोच लिया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में ही जुआ अधिनियम के चार मुकदमे दर्ज हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!