रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नाचते गाते गणपति का किया विसर्जन

इगलास। कस्बा के रामेश्वरम मंदि पर गणेश चतुर्थी के पर्व पर भक्तों ने भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की। भगवान गणपति की उपासना ने न केवल धार्मिक उल्लास का माहौल बनाया, बल्कि समाज में एकता और समर्पण की भावना भी जागृत हुई। मंगलवार को बड़े धूमधाम से बप्पा के विसर्जन की तैयारी की गई। युवा पीढ़ी ने संगीत और नृत्य की धुन पर थिरकते हुए गंग नहर तक बप्पा की शोभायात्रा निकाली। बारिश के साथ नाचते-गाते विसर्जन का यह अनोखा दृश्य न केवल आस-पास के लोगों को आकर्षित कर रहा था, बल्कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को भी दर्शा रहा था। वहीं, मुरवार में भगवान गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। सुबह प्रभात फेरी निकाल कर गंग नहर में गणेशजी का विसर्जन किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!