रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जटवार के ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़। इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवार में एक कथा वाचक संत व उनके शिष्यों के साथ कुछ लोगों ने आश्रम में घुसकर मारपीट की थी। पुलिस ने मामला भी पंजीकृत कर लिया है। संत ने आरोपितों से जान माल का खतरा बताया है। गुरुवार को ग्रामीणों ने संत के साथ सीओ राजीव द्विवेदी से भेंट करके कार्रवाई की मांग की।

विदित रहे कि गांव जटवार में रामश्री देवी संत आश्रम है। यहां रंजनानंद उर्फ धांसू बाबा अपने शिष्यों के साथ रहते हैं। बाबा व शिष्यों के साथ रविवार की शाम गांव के नारायन सिंह ने परिवार के लोगों को साथ लेकर हमलावर कर दिया था। बाबा व शिष्यों के साथ मारपीट की गई। घटना के संबंध में नारायण सिंह, ओमवती, अजीत, नीतू, सोना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। बाबा का आरोप है कि उक्त लाेग आश्रम की भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। गुरुवार को गांव जटवार के ग्रामीण संत के साथ सीओ से मिले और आराेपितों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। संत का कहना है कि प्राथमिकी पंजीकृत होने के बाद आरोपित आश्रम में घुस आए हैं और एक कमरे पर कब्जा कर लिया है। आरोपित महिलाओं को आगे कर देते हैं और उसके व शिष्य के विरुद्ध झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दी जा रही हैं। सीओ राजीव द्विवेदी ने निरीक्षक सुभाष कठेरिया को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!