रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाकियू ने अलीगढ़ मार्ग न बनने पर दी धरने की चेतावनी

अलीगढ़। भाकियू हरपाल गुट ने गौंडा ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन वीडिओ को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने चेतावनी दी है कि अलीगढ़ मार्ग जल्द नहीं बनवाया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, उन्होंने ज्ञापन में क्रांतिकारी बाबा अमानी सिंह के नाम से कोई सरकारी संस्था न होने, साथा चीनी मिल बंद पड़ा होने, छर्रा को तहसील बनाए जाने, आंगनबाड़ी, रसोईया व आशा का मानदेय बढ़ाए जाने, गरीबों की पेंशन तीन हजार करने की माग की गई। अध्यक्षता गुलवीर सिंह व संचालन जिला हुकम चंद शर्मा ने किया। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, ओंकार सिंह, चंद्रपाल सिंह, राज सिंह, रोशन लाल गौतम, ओम प्रकाश, रामवीर सिंह, सुमित, सुखवीर, भूदेव सिंह कुंतल आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!