रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आफत की बारिश : गिरी छत व दीवार

अलीगढ़। सितंबर माह में हुई बारिश किसानों के साथ आम लोगों के लिए आफत बन गई है। इगलास क्षेत्र में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से खेत लबालब पानी से भर गए थेे। खेतों में खड़ी फसल से पानी सूखा भी नहीं था, एक बार पुन: हुई बारिश ने फिर से खेतों को लबालब कर दिया है। खेतों में खड़ी सब्जियों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, वहीं, धान, बाजरा की फसल बारिश के साथ हवा चलने से गिरने लगी है। किसानों ने फसलों में भारी नुकसान होने की चिंता व्यक्त की है। बारिश के कारण ग्राम पंचायत गुरसैना के मजरा हटलपुर निवासी विधवा नेकसी देवी के मकान की एक साइड की दीवार गिर गई। जिससे उनको काफी नुकसान हुआ है। बीडीसी पति हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की आर्थिक स्थित बहुत खराब है। प्रशासन काे उन्हें आर्थिक मदद दिलानी चाहिए। वहीं, गांव मोहकमपुर निवासी नरेंद्र भगत का मकान का कुछ हिस्सा ढह गया है तो पूरी छत चटक गई है। वह क्षतिग्रस्त छत पर प्लास्टिक की पन्नी डालकर रहने को मजबूर है।

error: Content is protected !!