रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भागवतजी को साक्षी मानकर एक-दूजे के हुए वर वधू

इगलास। क्षेत्र के गांव चदंफरीहस्तपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम के बाद सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। श्री वैष्णो देवी मंदिर से डीजे धुन पर बरात चढ़ते हुए कथा प्रांगण पहुंची। यहां ट्रस्ट के सदस्यों ववधू पक्ष ने बरात की अगवानी कर स्वागत किया। बाल व्यास की युगल जोड़ी दीदी वृंदा किशोरी वबृजकिशोर महाराज के सानिध्य में से विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ।आचार्यों द्वारा विधि विधान से विवाह की सभी रस्मों को निभाते हुए विवाह संपन्न कराए।वरमाला, फेरे, कन्यादान वपलकाचार सहित रस्मों को रीति रिवाज के साथ निभाया गया। मुख्य व्यवस्थापक सोनू शर्मा ने बताया कि सभी जोड़ों को घर गृहस्थी के आवश्यक सामान भेंट स्वरूप प्रदान किया गया है। इस अवसर पर मनोज शर्मा, मुनेष शर्मा, सुनील शर्मा, विनोद उपाध्याय, अनिल पचौरी, रंजीत तौमर, विशाल, अजय, अन्नू शर्मा, श्रीप्रसाद, पप्पू शर्मा, राजेश शर्मा, कामिनी शर्मा, छाया शर्मा आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!