रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिलाओं को किया जागरूक

इगलास।बीएमजेडवटीडीएम के सहयोग से विज्ञान फाउंडेशन द्वारा ब्लाक के 12 गांव में महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। अरुण शर्मा ने कहा महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस पर यूनाइटेड अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। रवि शर्मा ने कहा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1993 में जारी महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन को परिभाषित किया गया है। कार्यक्रम में शारदा शर्मा, रूपा कौर, हीरा शर्मा, सुनीता, वंदना शर्मा, दामनी, कामनी, रुबीना, नाजिया, फिजा, अंशु आदि का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!