रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसानों की मांगों को लेकर भाकियू ने दिया ज्ञापन

इगलास। किसानों की मांगों को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में शनिवार को धरना दिया। धरने के बाद संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना था कि गरीबों से जीएसटी तो लिया जा रहा है लेकिन न तो उन्हें कंबल मिल रहे हैं और न ही पेंशन, स्मार्ट मीटर से विद्युत बिल ज्यादा आ रहा है मीटर की जांच कराई जाए, किसान सम्मान निधि को बचाने के लिए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता की तिकड़म लगाई जा रही है, आजादी के बाद भी आज तक इगलास क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर चौ. हरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, गिर्राज स्वामी, जयपाल फौजी, मंगलसैन, बनवारीलाल, मान सिंह, ओमवीर सिंह, रविंद्र सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!