रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें

इगलास। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी, सीओ भंवरे दीक्षा अरुण, तहसीलदार रामचंद्र सिंह, नायब तहसीलदार तान्या शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। मौसम सर्द रहने के कारण कम ही फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान 32 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से तीन शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की रही। वहीं पुलिस, बिजली व शिक्षा आदि विभागों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गई। शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एसडीएम ने बताया कि 30 जनवरी तक सभी किसान अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। किसान स्वयं या नजदीकी सीएससी केंद्र, जन सेवा केंद्र पर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!