बार के पदाधिकारियों को जिला जज ने दिलाई शपथ
इगलास। बार और बैंच के मध्य सामंजस्य आवश्यक है, सभी अपडेट रहें नियमित रूप से हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग को पढ़कर वादकारियों को न्याय दिलाने में मदद करें। यह विचार शनिवार को दी सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश संजीव कुमार ने व्यक्त किए। उन्होंने आगे कहा कि बार व बैंच के मध्य संबंध प्रगाढ़ता हो यह आवश्यक है। इस दौरान अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार निम, सचिव महेंद्र सिंह, सह सचिव सुधीर कुमार कौशिक, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार भारती, कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार शर्मा, विजय कुमार गोयल, जितेंद्र कुमार शर्मा, सत्यपाल सिंह व मनोज कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। संचालन सुधीर कौशिक ने किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि अपर जिला जज सुभाष चंद्रा, सिविल जज गंधर्व पटेल के साथ ही निर्वाचन अधिकारी संजय उपाध्याय, हरजीत अरोरा, बाबूदत्त शर्मा, डा. नवीन कुमार शर्मा, योगेश शंकर भारद्वाज, अनिल चौधरी, अजयवीर सिंह, मुनेश कुमार, बनवारीलाल शर्मा, संजीव तिवारी, विवेक शर्मा, जितेंद्र बधौतिया, अशोक शर्मा, मदनगोपाल शर्मा, पंकज त्रिपाठी, दीनदयाल, धरम कुमार, दिनेश शर्मा आदि थे।