रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बिजली के तारों से निकली चिंगारी से छह बीघा गेंहूं की फसल जलकर राख

गभाना। क्षेत्र के गांव हीरपुर में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से किसान की छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

हीरापुर निवासी राजबहादुर सिंह के खेतों को गांव के ही ओमपाल सिंह ने पट्टे पर लेकर गेहूं की फसल बो रखी थी। मंगलवार शाम को खेतों के पास से गुजर रहे बिजली के तारों से उठी चिंगारी से खेतों में आग लग गई। जानकारी पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आग को बुझाने लगे। लेकिन तेज हवाओं के साथ आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक किसान की करीब छह बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!