हाईवे पर महिला से चैन लूटकर बाइक सवार हुए फरार
गभाना। थाना क्षेत्र में चूहरपुर हाईवे बाईपास पर बाइक सवार बदमाश महिला से चैन व मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है।
मामले में नई दिल्ली के उत्तमनगर के सैनिक इन्कलेब, विकास नगर के रहने वाले दीपक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार शाम को वह साडू देवेंद्र पाल सिंह के साथ बाइक से अपनी पत्नी बबीता सिंह के साथ थाना क्षेत्र के ग्वालरा अपनी ससुराल आ रहे थे। जैसे ही वह चूहरपुर हाईवे बाईपास पर पहुंचे पर पीछे से काले रंग की पल्सर बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर पत्नी के गले से सोने की चैन व मंगल सूत्र लूट लेकर मौके से फरार हो गए।इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।