रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराई, चार लोग हुए घायल

गभाना ।  दिल्ली-कानपुर हाईवे पर दौरऊ नहर पुल पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार टोल एंबुलेंस ने उपचार को कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

मेरठ के आसिफ अपने साथी जाहिद, अनक व शाहिद के साथ सोमवार सुबह कार से मेरठ से अलीगढ़ के लिए जा रहे थे। तभी हाईवे पर दौरऊ नहर पुल के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों को कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

error: Content is protected !!