रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में खेत पर जा रही किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़

गभाना।  थाना क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर जा रही किशोरी से गांव के ही युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एक गांव की किशोरी ने थाना में दर्ज कराए मुकदमा में बताया है कि वह दो मई अपने खेतों पर जा रही थी। तभी रास्ते में बैठे गांव के शिवा ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर आरोपी मौके से भाग गया। उसने खेतों पर पहुंचकर परिजनों को रोते हुए आप-बीती सारी घटना बताई। सोमवार को परिजन किशोरी को थाना लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!