रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आपरेशन मिशन जागृति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

इगलास। ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को आपरेशन मिशन जागृति फेस-4 के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सुरक्षा और अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया।

सीओ महेश कुमार ने मिशन जागृति के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला के साथ रास्ते में, स्कूल या कार्यस्थल पर अभद्रता की जाती है, तो उसे बिना डर के तत्काल पुलिस से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में वे हेल्पलाइन नंबर 1091, 1098 बाल संरक्षण और 112 आपातकालीन सेवा पर काल कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने भी महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव और जानकारी दी। एसआई रुचि तोमर ने विशेष रूप से सचेत करते हुए कहा कि यदि कोई महिला झूठी शिकायत देती है, तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की कि केवल स्वजन के कहने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज न कराएं, क्योंकि इससे वास्तविक पीड़ितों को न्याय मिलने में कठिनाई होती है।

सीओ ने समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

इगलास। क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने मंगलवार को सर्किल क्षेत्र के थाना प्रभारियों व उपनिरीक्षकों के साथ बैठक कर विवेचना संबंधी मामलों की समीक्षा की। बैठक का उद्देश्य लंबित मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित करना था।

सीओ ने निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की सख्त हिदायत दी। आपरेशन पहचान के अंतर्गत अपराधियों की समयानुसार पहचान व उनकी धरपकड़ की प्रक्रिया को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार कर चिन्हित करने के अलावा न्यायालयों से जारी वांछितों की गिरफ्तारी आदेशों का समयबद्ध पालन करने की बात कही। बैठक में इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव, थाना इगलास, मडराकवगौंडा के प्रभारी व एसआई उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!