रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मुस्लिम युवक ने देश की छवि धूमिल करने के लिए डाली आपत्तिजनक पोस्ट

इगलास। गांव जवार निवासी एक मुस्लिम युवक ने इंटरनेट मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की है। पिछले दिनों भारत-पाक युद्ध के बाद युवक द्वारा की गई पोस्ट से देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
कस्बा के शास्त्री नगर निवासी सभासद अजय ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने गांव जवार निवासी सोहिल पुत्र हामिद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभासद का आरोप है कि युवक ने इंटरनेट मीडिया पर भारतीयों की भावना को ठेस पहुंचाने, बेइज्जती करने और छवि धूमिल करने वाला एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपित को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या समाज विरोधी पोस्ट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह के मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!