रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, विधायक ने किया शुभारंभ

गभाना। कस्बा में महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को तहसील मुख्यालय से भव्य शोभायात्रा से निकाली निकाली गई। जिसमें उत्साही युवा भगवा तिरंगा लेकर महाराणा प्रताप की जय व भारत माता की जय करते हुए चल रहे थे। जिससे पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंग गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री व बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, युवा नेता अभिमन्यु सिंह, चेयरमैन गभाना अभिमन्युराज सिंह व राजपूताना सिंगर डीके ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक जाति के आदर्श नहीं थे, बल्कि हर एक भारतीय के प्रेरणा स्त्रोत थे। सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलकर उन्होंने लंबा संघर्ष कर नागरिकों के हितों की रक्षा की। आज समय आ गया है कि उनके आदर्शों पर चलकर हम सभी को राष्ट्रहित में कुछ अच्छा कार्य करें।

युवा नेता अभिमन्यु सिंह ने कहा कि हमें देश व समाज को एकजुट करने के लिए समाज की कुरीतियों, विकृतियों को दूर करने का बीढ़ा उठाना होगा। इसके लिए महाराणा प्रताप से बड़ा कोई आदर्श नहीं हो सकता है, जिन्होंने भील, मीणा, थारूजनजातियों को साथ जोड़कर स्वेशवस्वधर्म के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

शोभायात्रा जीटी रोड, लाखा बाजार, नई बस्ती, रामपुर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी तो लोगों ने पुष्पवर्षा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डीजे पर चल रहे गानों पर घोड़ियों का नृत्य सभी का आकर्षण का केंद्र रहा। नगर के महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। जहां पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर आयोजक मुनेंद्र ठाकुर, सुधीर ठाकुर, ब्लाक प्रमुख जवां हरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख लोधा हरेंद्र सिंह, चेरमैन बरौली मनोज सिंह, जिपं सदस्य संजय सिंह संजू, भगत सिंह चौहान, शीलेंद्रपाल सिंह, विवेक प्रताप सिंह, प्रवेंद्र सिंह राना, रजत ठाकुर, शरद ठाकुर, पवन सिंह, देवेंद्र सिंह, रिंकेश सिंह, डीके ठाकुर, भूरिया ठाकुर, अंकित सिंह, नितिन कुमार, मनीष कुमार, कपिल सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!