रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में हाईवे पर बदमाशों ने डाॅक्टर से मारपीट कर लूटे 80 हजार रुपये

गभाना।  नेशनल हाईवे (NH-34)पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात में बाइक सवार बदमाश कार सवार डाॅक्टर व उसके मैनेजर के साथ मारपीट करते हुए 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले में डाक्टर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

रोरावर के खेरेश्वर मंदिर के पास निवासी सुनील कुमार पुत्र पप्पू सिंह के खेरेश्वर के पास एक हॉस्पीटल चलाते हैं। डा. सुनील के अनुसार मंगलवार देर रात में खुर्जा के एमडी हास्पीटल के डाक्टर रोहित कुमार ने सर्जरी करने के लिए खुर्जा बुलाया था। वह अपनी बैगनार कार से खैर के अंडला निवासी अपने मैनेजर यशपाल सिंह साथ खुर्जा के लिए जा रहे थे। रात्रि में करीब एक बजे वह गभाना में हाईवे बाईपास पर सीएनएजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछे से बिना नंबर की बाइक सवार दो बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रूकवा लिया। बाइक सवार एक बदमाश ने पिस्टल से शीशा तोड़कर कार की चाबी को छीन लिया। एक बदमाश ने पिस्टल दिखाकर उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया, जबकि दूसरा बदमाश मैनेजर के साथ कार में बैठ गया। बदमाश दोनों को टमकौली रोड पर एक सुनसान जगह पर ले गए।

बदमाशों ने पिस्टल की वट व बैल्टों से दोनों के साथ मारपीट कर दी और जेब से 27 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाश उनसे 50 हजार रुपये की और मांग करने लगे। उन्होंने और रुपये न होने की बात कहीं तो बदमाशों ने फिर से मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। जिस पर उन्होंने अपने फोन पे से बदमाशों द्वारा दिए गए नंबर पर 3700 रुपये डाल दिए तथा खुर्जा के डाक्टर रोहित से 30 हजार व दस-दस हजार रुपये और डलवा दिए। रुपये मिलने के बाद बदमाशों ने अपना फोन उन्हें तथा मैनेजर को पकड़ा दिया तथा 8-10 वीडियो बनवाई। जिसमें कहलवाया कि हम भैंस चोर हैं। हमें लगड़ा ठाकुर ने एक लाख की सुपारी देकर आप दोनों को मारने के लिए भेजा है।

इसके बाद दोनों बदमाशों ने अपना फोन उसने छीन लिया तथा पिस्टल से फायर करते हुए दोनों काे भगा दिया। घटना के बाद वह खुर्जा हास्पीटल में सर्जरी करने के लिए पहुंचे। जिसके बाद में उन्होंने थाना पहुंचकर सारी घटना की जानकारी दी। सीओ गभाना संजीव तौमर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के साथ ही जिन नंबरों पर ट्रांजेक्शन हुए उनकी लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!