रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने डाक्टर के साथ हुई लूट का 24 घंटे में किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

- लूट की रकम व पिस्टल-तमंचा किए बरामद

गभाना। थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात हाईवे पर डॉक्टर के साथ ही लूट में तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की गई रकम के अलावा घटना में प्रयुक्त पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद करने का दाबा किया है। पुलिस ने गुरुवार को तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह थी पूरी घटना

रोरावर के खेरेश्वर मंदिर के पास निवासी सुनील कुमार पुत्र पप्पू सिंह के खेरेश्वर के पास एक हॉस्पीटल चलाते हैं। वह मंगलवार देर रात में खुर्जा के एमडी हॉस्पीटल में सर्जरी करने के लिए कार से खैर के अंडला निवासी अपने मैनेजर यशपाल के साथ जा रहे थे। रात्रि में करीब एक बजे वह गभाना में हाईवे बाईपास पर सीएनएजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछे से बिना नंबर की बाइक सवार दो बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रूकवा लिया था। बाइक सवार एक बदमाश ने पिस्टल से शीशा तोड़कर कार की चाबी को छीन लिया और एक बदमाश ने पिस्टल दिखाकर उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया, जबकि दूसरा बदमाश मैनेजर के साथ कार में बैठ गया। बदमाश दोनों को टमकौली रोड पर एक सुनसान जगह पर ले गए थे। जहां बदमाशों ने पिस्टल की वट व बैल्टों से दोनों के साथ मारपीट कर दी और जेब से 27 हजार रुपये निकाल लिए थे। बदमाश उनसे 50 हजार रुपये की और मांग करने लगे थे। उन्होंने और रुपये न होने की बात कहीं तो बदमाशों ने फिर से मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। जिस पर उन्होंने अपने फोन बदमाशों द्वारा दिए गए नंबर पर 3700 रुपये ऑनलाइन डाल दिए तथा खुर्जा के डाक्टर रोहित से 30 हजार व 10-10 हजार रुपये और ऑनलाइन डलवा दिए थे। रुपये मिलने के बाद बदमाशों ने अपना फोन उन्हें तथा मैनेजर को पकड़ा दिया तथा 8-10 वीडियो बनवाई। जिसमें कहलवाया कि हम भैंस चोर हैं। हमें लगड़ा ठाकुर ने एक लाख की सुपारी देकर आप दोनों को मारने के लिए भेजा है। इसके बाद दोनों बदमाशों ने अपना फोन उसने छीन लिया तथा पिस्टल से फायर करते हुए दोनों काे भगा दिया। मामले में डॉक्टर सुनील कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े दो लुटेरे

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बुधवार रात्रि को वह पुलिस टीम के साथ बरौली रोड पर लालपुर तिराहे के पास चैकिंग कर रहे थे। तभी बरौली की तरफ से बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस टीम के रोकने पर बाइक सवार दोनों युवक वापस भागने लगे और पुलिस के ऊपर तमंचा से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने पीछाकर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनाें ने अपने नाम करन उर्फ कन्नू निवासी मोरहना, अंकित कुमार निवासी सोमनाबताया। उन्होंने मंगलवार की रात में डा. के साथ हुई लूट की घटना को कबूल किया हैं। उन्होंने बताया कि डाक्टर से उन्होंने मोरहना निवासी रोहित के खाते में रुपये ट्रांसफर कराए थे। जिस पर पुलिस ने आरोपी रोहित को भी जेएन मेडिकल काॅलेज से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लूट के 24 हजार पांच सौ रुपये के अलावा तमंचा, पिस्टल, कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिस खाते में ऑनलाइन रुपया लिया गया था उसे भी सीज करा दिया गया है। गुरुवार को पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!