गभाना पुलिस ने किशोरी को भगाकर ले जाने वाले मुस्लिम युवक के पिता को भेजा जेल
गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर ले गए मुस्लिम युवक के पिता को मदद करने के आरोप में गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से मुस्लिम युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में किशोरी की मां ने थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसके पड़ोस में रोरावर के मुल्लापाड़ाभुजपुरा निवासी सलमान रहता था। आठ मई की सुबह चार बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी को सलमान बहंला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। जिसके बाद से ही पुलिस टीम किशोरी व आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जांच में पाया कि किशोरी के अपहरण करने में आरोपी सलमान के पिता दिलशाद ने मदद की है। जिस पर गुरुवार को पुलिस ने दिलशाद को भुजपुरा चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी व आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।