खैर में धूमधाम से निकली गई हनुमान की भव्य शोभायात्रा
खैर। कस्बा में अलीगढ़- पलवल रोड़ पर स्थित श्रीराम मंदिर से गुरुवार देर शाम को हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर प्रारंभ होते हुए सुभाष चौक,छोटा चौराहा,पुरानी तहसील से होते मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के कस्बा में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों व डीजे पर चल रहे भजनों पर जमकर नाचते थिरकते हुए व जय श्री राम, जय बजरंगी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जिससे पूरा कस्बा राममय हो गया। वहीं मंदिर परिसर में महाबली परिवार की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इसमें शोभायात्रा मंदिर से शुभारंभ होकर वापस श्रीराम मंदिर पर समापन हुई। इस अवसर पर अशोक गोविल, ललित गोविल, पुनीत गोविल, राजू गोविल, रानी गंगल, राजेश गंगल, उमेश गंगल, अंकित गंगल, चिराग अग्रवाल, रमेश चन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।