रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

साईकिल सवार छात्र को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत

– अलीगढ़-पलवल मार्ग पर पुरानी सोफा चौकी के सामने हुआ हादसा

खैर। कोतवाली क्षेत्र मे अलीगढ-पलवल मार्ग पर पुरानी सोफा पुलिस के सामने साईकिल से स्कूल पढ़ने जा रहे साईकिल सवार छात्र को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छाद्ध की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार सोफा निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह का 14 वर्षीय बेटा ओमप्रताप सिंह पास के ही एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। गुरुवार को वह हर दिन की तरह साईकिल से स्कूल पढ़ने के लिए जा रहा था। तभी अलीगढ़-पलवल मार्ग पर सड़क पार करने के दौरान टप्पल की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने उसकी साईकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर व ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्र को गंभीर हालत में कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!