रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने दुकानदार को धमकाने वाले युवक को किया गिरफ्तार, तमंचा- कारतूस बरामद

गभाना। क्षेत्र में कटरा मोड़ पर बिरियानी खाने के बाद दुकानदार को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं।

एसएसआई केपी सिंह के अनुसार मंगलवार को कटरा मोड़ पर बिरियानी का ठेला लगाने वाले दुकानदार ने बताया कि एक युवक ने बिरयानी खाने के बाद रुपये देने के लिए बहसबाजी करने लगा। युवक अंटी में लगे तमंचा को दिखाते हुए उसेे को धमकाकर चला गया। पुलिस ने दुकानदार द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कटरा-बरौली मार्ग पर पनिहावर तिराहे के पास से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हिमांशु पुत्र महावीर निवासी कायमपुर थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज बताया। तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा वकारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!