गभाना पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गभाना। थाना गभाना पुलिस ने कोर्ट में चल रहे मामले में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव गांवरी निवासी जगदीश पुत्र महीपाल कोर्ट में चल रहे एक मामले में पिछली कई तारीख से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट से आरोपी के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।