रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार

गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में चल रहे एक मामले में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में न्यायधीश के समक्ष पेश किया गया है।

थाना प्रभारी विनय कुमार के अनुसार गांव सैमला निवासी शेरू पुत्र श्यामबाबू कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार परउसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में न्यायधीश के समक्ष पेश किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!