रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अवॉर्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

-मंगलायतन विश्वविद्यालय में सम्मान पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय सभागार में अवार्ड सेरेमनी 2025 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के तीन प्रमुख कार्यक्रमों अथर्व, स्पोर्ट्स कोलोसीयम और दक्ष में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्वयंसेवकों को उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. राजीव शर्मा, डीन रिसर्च प्रो. रविकांत, चीफ प्रॉक्टर प्रो. प्रमोद कुमार व प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी की गरिमामयी उपस्थित रही। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक उत्सव अथर्व की रिपोर्ट डा. पूनम रानी, स्पोर्ट्स कोलोसियम की रिपोर्ट डा. भारतेंदु चौहान व अकादमिक उत्सव दक्ष की रिपोर्ट डा. स्वाति अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत की गई। आयोजनों में सक्रिय योगदान देने वाले समन्वयकों, सह-समन्वयकों, स्वयंसेवकों व तकनीकी सदस्यों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। अथर्व व दक्ष के साथ खेल प्रतियोगिताओं क्रिकेट, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, फुटबॉल टूर्नामेंट आदि और हिंदी दिवस के विजेताओं को मंच पर प्रमाणपत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया।

विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी होती है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य न केवल शिक्षा देना है, बल्कि नेतृत्व, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहित करना है। इसके लिए प्रत्येक वर्ष गतिविधियों में इजाफा किया जा रहा है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। कुलसचिव ने कहा हार और जीत अपनी जगह है, ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है। यह समारोह न केवल उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि आगे और बेहतर करने की प्रेरणा भी देता है। शिक्षा और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का संतुलन ही विद्यार्थियों के समग्र विकास की कुंजी है। डीएसडब्ल्यू डा. मनोज वार्ष्णेय ने आभार व्यक्त किया। संचालन डा. दीपिका बांदिल व एंजेला ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!