रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विपिन बने एबीवीपी के जिला सह संयोजक

इगलास। महानगर मीडिया संयोजक विपिन उपाध्याय को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अलीगढ़ जिले का जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी की जानकारी स्वयं विपिन ने साझा करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा मुझ पर संगठन ने जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए गौरव की बात है। मैं संगठन की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए छात्रों की समस्याओं के समाधान और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। उन्हें छात्रों के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!