रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में कांवड़ लेने जा रहे दो युवकों की बाइक को कार ने रौंदा, दोनों की मौत

हादसे में बुझे दो परिवारों के चिराग

गभाना। कस्बा में मदनधाम कालोनी के पास जीटी रोड पर कावड़ लेने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को कार ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतक दोनों युवक अपने-अपने परिवार के इकलौते चिराग थे। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

गांव लोहपूठ निवासी अशोक कुमार पिछले कई वर्षों से नगर के नगला नत्था में रहते हैं। उनका 19 वर्षीय बेटा सुजल उर्फ छोटू रविवार देर शाम को अपने अन्य साथियों के साथ बुलंदशहर के अनूपशहर से डाक कांवड़ लेने जा रहे थे। सभी साथी अनूपशहर रवाना होने के लिए एकत्रित हो रहे थे, डीेजे पर भजन चल रहे थे। इसी बीच सुजल शाम करीब 6 बजे अपने 18 वर्षीय साथी विशाल पुत्र ध्यानपाल निवासी नगला नत्था के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए चले गए। तभी कस्बा में मदनधाम कालोनी के पास सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में दोनों घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए अलीगढ़ अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिवार के इकलौते चिराग थे दोनों युवक

सुजल उर्फ छोटू एक भाई व एक बहन थे, जबकि विशाल भी एक भाई व एक बहन थे। दोनों ही आपस में घनिष्ट मित्र थे। जहां परिवार में दोनों के कांवड़ लाने को लेकर कुछ देर पहले खुशियां मनाई जा रही थी। वहीं हादसे के बाद पल भर में उनकी खुशियां मातम में बदल गई। दोनों ही परिवार के चिराग बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!