रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का होगा वितरण, अलीगढ़ के 3.18 लाख कृषकों को मिलेगा लाभ

अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का वर्चुअल माध्यम से वाराणसी से वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाइव प्रसारित होगा, जिसे https://pmindiawebcast.nic.in लिंक के माध्यम से देखा जा सकेगा। इस अवसर पर जिले में भी कार्यक्रम का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। जनपद स्तर पर यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, छेरत के साथ ही विकास खण्ड स्तर पर सभी विकास खण्ड परिसर के मीटिंग कक्ष और ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवालयों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है और सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण भी स्थानीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जिले के 12 विकास खण्डों के 3,18,010 किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का सीधे अंतरण किया जाएगा। विकास खण्डवार लाभार्थी किसानों की संख्या इस प्रकार है- अतरौली में 36,896, बिजौली में 28,151, गंगीरी में 34,970, चण्डौस में 25,913, जवां-सिकन्दरपुर में 29,753, खैर में 24,953, टप्पल में 27,142, लोधा में 19,018, इगलास में 21,434, गौंडा में 21,939, अकराबाद में 23,639 एवं धनीपुर में 24,202 किसान लाभान्वित होंगे। उप कृषि निदेशक चौधरी कुमार अरुण ने जिले के समस्त किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपने निकटतम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनें और इस ऐतिहासिक अवसर में सहभागीबनें।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!