रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चोरी की दो बाइक व अवैध चाकू के साथ दो गिरफ्तार

इगलास। कोतवाली पुलिस ने मुरसान तिराहे से दो शातिर चोरों को चोरी की बाइक व अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी बाजार में घूमकर मौका देखकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि कस्बे से दो बाइक चोरी की घटनाओं के संबंध में जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक के साथ मुरसान तिराहे पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात करीब 12:30 बजे मौके पर पहुंचकर दबिश दी और दोनों युवकों को चोरी की दो बाइक व अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम प्रवीन उर्फ पिन्ना निवासी गांव नगला मोहन और अंकित निवासी नगला चमन माजरा हरौथा बताए। आरोपित बाजार में घूमकर मौका पाते ही बाइक के ताले पेचकस से तोड़ कर चोरी कर लेते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि भटोई निवासी शांतिस्वरूप की बाइक 26 जुलाई को बाजार से चोरी हुई थी। उसने बाइक पुरानी तहसील रोड स्थित एक दुकान के सामने खड़ी की थी। जिसे चोर मौके का फायदा उठाकर ले गए थे। वहीं ग्राम कजरौठ निवासी सुनील कुमार की बाइक 16 जुलाई को रानी मार्केट के पास से चोरी हुई थी, जब वह सोमवार की पैंठ में खरीदारी कर रहा था। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज है। दोनों चोरों के विरुध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!