रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंगों में रंगा इगलास क्षेत्र

इगलास। आज़ादी के अमृत महोत्सव की गूंज में पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंगों में सराबोर रहा। प्रातः काल से ही गांवों और कस्बों में तिरंगे की शोभा देखते ही बनती थी। विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और बाजारों में तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन किया गया।
विद्यालयों में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए—देशभक्ति गीतों की मधुर धुन और कविताओं ने हर किसी को भावविभोर कर दिया। स्कूली परेड, भाषण प्रतियोगिताएं और नृत्य कार्यक्रमों ने माहौल को जीवंत कर दिया। जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज़ादी का असली अर्थ केवल तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में कर्म करना और समाज में एकता बनाए रखना है। दिनभर क्षेत्र में देशभक्ति का जज्बा और तिरंगे का सम्मान लोगों के दिलों में रचा-बसा रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!