रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लाला मिश्रीलाल सरस्वती विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी का संयुक्त उत्सव

इगलास। लाला मिश्रीलाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, इगलास में 79वां स्वतंत्रता दिवस एवं कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल बंसल, भूरा प्रधान अमित सिंह, नगर संघचालक गोपाल जी गौड़, प्रधानाचार्य अनिल कुमार दीक्षित, पूर्व प्रवक्ता प्रभात कुमार शर्मा, सभासद सुशील कुमार, धर्म सिंह, कमलेश गोयल आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। भैया-बहनों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति और सामाजिक संदेश दिए। प्रभात कुमार शर्मा ने देशहित को सर्वोपरि बताते हुए भावपूर्ण कविता का वाचन किया। धर्म सिंह ने कहा कि देश की स्वतंत्रता एकता, साहस और बलिदान का परिणाम है, इसलिए हमें सदैव संगठित रहना चाहिए। गोपाल जी गौड़ ने राष्ट्र निर्माण एवं विकास में अनुशासन की अनिवार्यता पर जोर दिया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार दीक्षित ने भगवान कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए बताया कि किस प्रकार संगठित और अनुशासित रहकर किसी भी कठिनाई को पार कर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर राम दत्त, नेत्रपाल, संजय शर्मा, राम कुमार, विष्णु दत्त, नीरू, दिनेश, रविन्द्र, प्रीति, सुनीता चौधरी, योगेश और गुड्डू सहित अनेक गणमान्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!