रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चोर को पीतल की मूर्ति व चाकू संग दबोचा

इगलास। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की पीतल की सांप की आकृति और एक नाजायज चाकू सहित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित शुक्रवार की दोपहर करवन नदी के समीप घूम रहा था। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि गांव मौजीपुर निवासी पप्पू सिंह पुत्र लिद्दू सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि गुरुवार की रात्रि गांव के मंदिर से चोर पीतल की सांप की आकृति चुरा ले गया है। घटना की जांच के दौरान युनुस पुत्र मंगलू तेली निवासी हदयपुर करारी, थाना गोरई (हाल निवासी शाहपुर कुतुब, मथुरा रोड बाईपास, थाना रोरावर) को शुक्रवार की दोपहर करवन नदी के समीप से दबोच लिया। उसके पास से चोरी की गई पीतल की सांप की आकृति और एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है। आरोपित पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!