रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महरावल पुल पर पलटी सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, चालक बाल-बाल बचा

गभाना। थाना क्षेत्र में दिल्ली–कानपुर हाईवे पर महरावल पुल के पास शुक्रवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सरिया से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हुआ, जिसका इलाज स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, गौंडा थाना क्षेत्र के गांव ढातौली निवासी गौरव शुक्रवार शाम महरावल स्थित जल जीवन मिशन की कल्पतरू कंपनी के गोदाम से सरिया भरकर अपने गांव लौट रहा था। तभी महरावल पुल के पास अचानक सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। सरिया से भरी ट्रॉली पलटते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने चालक का प्राथमिक उपचार करवाया। गनीमत यह रही कि ट्रॉली के पलटने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेकर हाईवे पर यातायात सुचारू कराया।

वीडियो देखें 👇

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!