रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंडौस में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, लाठी-डंडे चले, एक छात्र घायल

चंडौस। कस्बे के जहराना मोड़ पर शुक्रवार शाम को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। अचानक हुई इस झड़प से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट के दौरान चीमनपुर निवासी छात्र यश सूर्यवंशी पुत्र कैलाश सूर्यवंशी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झगड़ा किसी पुराने विवाद को लेकर हुआ था, जो धीरे-धीरे बवाल का रूप ले बैठा।घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही झगड़ा कर रहे छात्र मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर हालात को शांत कराया। घायल छात्र ने हमलावर छात्रों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो देखें 👇

error: Content is protected !!