रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का आरोप

गभाना। कस्बा के एक मोहल्ला से किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त की तड़के उसकी 16 वर्षीय बेटी अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों का आरोप है कि लालपुर नगला बंजारा निवासी आकाश नायक नाम का युवक बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला ने यह भी बताया कि बेटी घर में रखे 18 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई है। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद थाने पहुंचकर पीड़िता की मां ने पूरे मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक आकाश नायक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वीडियो देखें 👇

error: Content is protected !!