रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसजेएस में स्थान पाने वाले विद्यार्थी किए सम्मानित

अलीगढ़। इगलास कस्बा की कॉलोनी आनंद बिहार से एसजेएस स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के महत्व को बताने वाले नाटक की प्रस्तुति के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई । प्रवंधक भगवती प्रसाद व प्रवंधन से जुड़ी से सरोज देवी ने मेधावी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन सिंह ने किया। सुन्दर सिंह आर्य ने छात्रो को प्रेरक प्रसंग सुनाकर मार्गदर्शन किया। इस मौके पर सत्यप्रकाश सिंह, राकेश सिंह, पियूष सिंह, तनू, सोनम, पार्थ चौधरी, प्रशांत चौधरी, सर्वेश व प्रीति ने सहयोग किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!